8 महीने में सामने आई 250 करोड़ की काली कमाई

आईबीएन-7


मध्य प्रदेश में सरकारी मुलाजिमों के पास से करोड़ों की काली कमाई बरामद होने का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले लोकायुक्त के छापों में उज्जैन के एक पटवारी के ठिकानों से तकरीबन 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था।