सोनिया गांधी की चेतावनी के बाद यूपीए सरकार ने अचानक तेवर बदले हैं। आर्थिक रफ्तार तेज करने के लिए प्रधानमंत्री ने आज आधारभूत ढांचे से जुड़े मंत्रियों की क्लास लगाई। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को आपसी मतभेद भुला कर विकास के लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी।