'पीएम चाहते तो हो सकती थी कोल ब्लॉक की खुली नीलामी'

आईबीएन-7


कोयला ब्लॉक आवंटन पर मनमोहन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तत्कालीन कोयला सचिव पी सी पारख के इंटरव्यू ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। पारख ने कहा है कि प्रधानमंत्री चाहते तो कोयले की खुली नीलामी हो सकती थी।