मोदी के मिशन 2014 में रोड़ा अटका सकता है जोशी विवाद!

आईबीएन-7


संजय जोशी विवाद के साये में आज गुजरात बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो गई। इस बैठक में मोदी की बातों से साफ झलका कि वो इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से ज्यादा केंद्र की राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर ज्यादा जोर दे रहे हैं।