काका के अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ बेकाबू, लाठीचार्ज

आईबीएन-7


सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार पर तमाम पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद अव्यवस्था देखने को मिली। हजारों की संख्या में इकट्ठा हुई प्रशंसकों की भीड़ सितारों की झलक पाने के लिए काबू से बाहर होती दिखाई दी।