लंदन में मची दहशत! सरेआम किया सैनिक का सिर कलम

ब्रिटेन में संदिग्ध आतंकी हमले से दहशत मच गई है। लंदन के वूलविच में दो संदिग्धों ने एक सैनिक का सिर बड़ी बेरहमी से कलम कर दिया। ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरून ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।

नीरज कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस के रडार पर 2 और टीमें

आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें आ गई हैं।

तुलसी एनकाउंटर केस: क्या अशोक गहलोत को थी जानकारी!

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में एक और नया नाम उभरकर सामने आया है। ये नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है किे अशोक गहलोत ने उदयपुर के तत्कालीन आईजी को एक सीलबंद लिफाफे में खत भेजा था।

सोहराबुद्दीन केस: एनकाउंटर के बाद कटारिया ने की थी बैठक!

चार्जशीट में दावा किया गया है कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया और गुजरात के इंचार्ज रहे और बीजेपी के बड़े नेता ओम माथुर ने सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद उदयपुर में एक बैठक की थी।

देखें: गुरुवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़।

पुलिस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर

श्रीनगर के फतेह कादल में आज तड़के ही पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी मारा गया है। जबकि पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं।

श्रीशांत सट्टे का बड़ा कारोबार खड़ा करना चाहता था!

स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीशांत भारत में सट्टे का बड़ा कारोबार खड़ा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी एक कंपनी भी बनाई थी। आखिर क्या थी सट्टे का साम्राज्य खड़ा करने की रणनीति।

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है।

चर्चा: क्या एक साल के भीतर सरकार अपनी छवि सुधार पाएगी?

यूपीए की दूसरी पारी के चार साल पूरे हुए। लेकिन बीते चार सालों में सरकार की साख दिन ब दिन गिरी है। यहां तक कि व्यक्तिगत तौर पर ईमानदार माने जाने वाले प्रधानमंत्री की छवि को भी जबर्दस्त धक्का लगा है।

फिक्सिंग पर ललित मोदी की मांग, श्रीनिवासन दें इस्तीफा

इस बीच आईपीएल के पूर्व कमिश्नर रहे ललित मोदी ने चेन्नई सुपरकिंग के मालिक एन श्रीनिवासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Most viewed